img-fluid

13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव होंगे सम्मिलित

August 11, 2025

  • भाजपा कार्यालय पर तैयारी बैठक संपन्न
  • नगर अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया 
  • तिरंगा यात्रा की तैयारीयों का निरीक्षण 

इंदौर। 11 अगस्त ।भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि 13 अगस्त को भारत की सेना के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव, देश भक्ति को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा राजवाड़ा से गांधी हाल तक निकलेगी। यात्रा में यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे।

मिश्रा ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा की तैयारीयों को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें हुए निर्णय अनुसार भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता सभी मोर्चे प्रकोष्ठ आम जनता के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे।

इंदौर महानगर के सभी प्रमुख सामाजिक संस्था खेल संगठन, व्यापारी संगठन, युवा ,महिला, औद्योगिक संगठन भी देशभक्ति के नारे के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे।

भाजपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा को लेकर दो चरणों में बैठक संपन्न हुई प्रथम बैठक में मंत्री श्री तुलसी सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, भाजपा संगठन के सब प्रभारी श्री तेज बहादुर जी, विधायक श्री रमेश मंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्री महेंद्र हार्डिया,श्री मधु वर्मा, श्री आलोक दुबे सहित वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए

दूसरे चरण में कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसे नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने संबोधित किया बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टीनू , सभापति श्री मुन्नालाल यादव, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, श्रीमती सविता अखंड, श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री मनीष शर्मा श्री कमल बाघेला,श्री अनंत पवार, श्री सेम पावरी आदि उपस्थित थे।

आज शाम राजवाड़ा पर तैयारीयों का निरीक्षण भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे आदि ने किया। विशेष रुप से इंदौर नगर पालिका निगम के आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय आदि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

  • मंगलवार का राशिफल

    Tue Aug 12 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 05.49, सूर्यास्त 06.43, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया, मंगलवार, 12 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :–  आमोद-प्रमोद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved