
भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ का कारण अभी तापमान में कमी दिखाई दे रही है, हालांकि दोपहर में तेज गर्मी का एहसास भी जारी है। मौसम विज्ञानिक मुताबिक अभी गर्मी से निजात मिलने का कोई भी आसार नहीं है और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। शहर में बुधवार सुबह नौ बजे पारा 30 डिग्री तक पहुंचा। वहीं सुबह के समय पश्चिमी व उत्तर पपश्चिमी हवाएं आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, यह भी सामान्य रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक सात मई को चक्रवात बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। वह नौ और 10 मई तक बांग्लादेश तक पहुंचेगा। इस चक्रवात को आसानी कहा जाएगा। यह नाम श्रीलंका ने दिया है। इसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश पर रहेगा और यहां कुछ जगहों पर बारिश होगी। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 11 मई को भारत की तरफ आ रहा है। उसका असर उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पड़ेगा और मध्य प्रदेश के मौसम में भी इसके कारण बदलाव दिखाई दे सकता है। यह संभावना जताई जा रही है कि जून के पहले हफ्ते के बाद गर्मी का असर कम होना शुरू हो जाएगा। 10 जून के बाद मध्य प्रदेश से किसी भी जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं होगा। इसके बाद तापमान में कमी ही दिखाई देगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved