img-fluid

उज्जैन में तेज गति से वाहन चलाने से हुई इस वर्ष सैकड़ों दुर्घटनाएँ

July 17, 2026

उज्जैन। उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में इस साल सबसे ज्यादा हिट एंड रन की घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ तेज रफ्तार वाहनों ने सड़क हादसे किए हैं और चालक मौके से फरार हो गए जो बेहद चिंताजनक है।


  • उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के माथे पर एक ऐसा दाग लगा है, जो धुलने के बजाय हर साल और गहराता जा रहा है। सड़कों पर रफ्तार का कहर बरपाना और फिर कानून की आँखों में धूल झोंककर रफूचक्कर हो जाना, इस मामले में हमारा प्रदेश देश में टॉप पर है। पिछले पांच साल से हिट एंड रन के मामलों में मध्य प्रदेश लगातार पूरे देश में पहले पायदान पर बना हुआ है। आंकड़ों की बात करे तो वर्ष 2020 से 2024 तक प्रदेश में 60 हजार से अधिक हिट एंड रन के केस हुए हैं। वहीं 38 हजार 263 केस के साथ महाराष्ट्र इस मामले में दूसरे नंबर पर है। विडंबना देखिए, जहाँ बेगुनाहों को कुचलकर भागने में हम सबसे आगे हैं, वहीं अपनों को खोने वाले पीडि़त परिवारों को आर्थिक मदद (मुआवजा) देने में हमारी रफ्तार सबसे सुस्त है। दावों के निपटारे के मामले में मध्य प्रदेश टॉप-10 राज्यों में भी शामिल नहीं है। जिन्होंने यहां आवेदन किये उनमें से आधे परिवारों को भी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी।

    Share:

  • गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार

    Fri Jul 17 , 2026
    पाटन: गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों की गिरफ्तारी राज्य के अलग-अलग जिलों से की गई है. इससे पहले भी इसी मॉड्यूल से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved