img-fluid

गर्भवती पाई गईं सैकड़ों नाबालिग लड़कियां, इंस्टा-फेसबुक से पनपा प्यार; 300 लोगों पर केस दर्ज

February 09, 2026

तिरुपत्तूर: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में सोशल मीडिया से शुरू हुए प्रेम संबंधों के चलते बड़ी संख्या में बाल विवाह हुए, जिनके कारण सैकड़ों नाबालिग लड़कियां गर्भवती हो गईं. इस मामले में पुलिस ने 300 युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

तिरुपत्तूर जिले के आम्बूर, वाणियामबाड़ी, नाट्रमपल्ली और तिरुपत्तूर तालुकों में साल 2025 के दौरान सैकड़ों बाल विवाह दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि इनमें से अधिकांश शादी सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए पनपे प्रेम संबंधों का परिणाम थे, जबकि कई जोड़े राज्य से बाहर जाकर भी लव मैरिज कर चुके हैं.


  • जिला प्रशासन ने कई बाल विवाह रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद लव मैरिज और बाल विवाह के मामले लगातार सामने आते रहे. इसका असर यह हुआ कि जिले के सरकारी अस्पतालों में नाबालिग लड़कियों की गर्भावस्था और प्रसव के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं.

    इस चौंकाने वाली स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों में माता-पिता और संबंधित युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और सामाजिक जागरूकता की कमी किस तरह बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही है.

    Share:

  • 'UP आ रहा हूं तैयार हो जाओ', ओवैसी ने CM योगी आदित्यनाथ को दिया चैलेंज

    Mon Feb 9 , 2026
    निजामाबाद: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले 2027 में होने हों. लेकिन सियासी दल अभी से चुनावी हुंकार भरने लगे हैं. इसमें नया नाम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) का भी जुड़ गया है. असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी पार्टी का झंडा लहराने का ऐलान कर दिया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved