img-fluid

पत्नी को ‘बेचने’ का आरोप: 100 से अधिक लोगों से करवाए संबंध, स्वीडन में पति पर गंभीर केस

February 17, 2026

स्टॉकहोम। स्वीडन (Sweden) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी का कथित रूप से सौदा कर उसे 100 से अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं। मामले के सामने आने के बाद अदालत में सुनवाई जारी है और जांच एजेंसियां इससे जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही हैं।

पत्नी की शिकायत के बाद खुला मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला की शिकायत के बाद इस कथित मानव शोषण का खुलासा हुआ। आरोप है कि पति ने आर्थिक लाभ के लिए कम से कम 120 लोगों से संपर्क कर पत्नी को उनके साथ संबंध बनाने के लिए भेजा। घटना सामने आने के बाद आरोपी को पिछले वर्ष अक्टूबर से हिरासत में रखा गया है और अब उसके खिलाफ औपचारिक आपराधिक आरोपों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।



  • अन्य संदिग्धों पर भी कार्रवाई संभव
    जांच के दौरान उन लोगों की पहचान भी की जा रही है जिन्होंने पैसे देकर महिला के साथ संबंध बनाए। अब तक दो संदिग्धों पर आरोप तय किए जा चुके हैं और अभियोजन पक्ष का कहना है कि आने वाले समय में और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। यदि दोष सिद्ध होता है, तो इन व्यक्तियों को एक वर्ष तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

    अभियोजन पक्ष का दावा-“बड़े स्तर पर शोषण”
    इस मामले की प्रमुख अभियोजक इडा एनेरस्टेड ने कहा कि जांचकर्ताओं को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो संकेत देते हैं कि महिला का “व्यवस्थित और बड़े पैमाने पर शोषण” किया गया। हालांकि, कानूनी कारणों से दंपती की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। आरोपी की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है और उसने सभी आरोपों से इनकार किया है।

    ड्रग्स के इस्तेमाल की आशंका की भी जांच
    जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या कथित घटनाओं के दौरान महिला को नशीले पदार्थ दिए जाते थे। इस पहलू की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

    स्वीडन का कानून: सेक्स खरीदना अपराध
    स्वीडन के कानून के अनुसार, यौन सेवाएं खरीदना अपराध माना जाता है, जबकि उन्हें बेचने वाले व्यक्ति को अपराधी की श्रेणी में नहीं रखा जाता। यदि पति पर मानव तस्करी या दलाली जैसे आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो उसे 2 से 10 वर्ष तक की जेल हो सकती है।

    अदालत का फैसला जल्द
    मामले में अदालत द्वारा 13 मार्च को अहम निर्णय सुनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि इस कथित अपराध से जुड़े सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

    Share:

  • भारत ने समुद्र में जब्त किए तीन आईल टैंकर, ईरान बोला- हमारा कोई संबंध नहीं...

    Tue Feb 17 , 2026
    नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तेल तस्करी (Oil smuggling) के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने तीन संदिग्ध जहाजों (Three suspicious vessels) को जब्त किया था. यह कार्रवाई 5-6 फरवरी को समुद्र और हवाई संसाधनों के समन्वित ऑपरेशन के तहत की गई. वहीं, अब ईरान की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved