मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिले के बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर (Gawan Jalalpur) में एक सनसनीखेज वारदात में पति ने पत्नी की इस बात को लेकर फावडे (shovels) से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी कि उसने खाने में सलाद नहीं दी थी। आरोपी ने तहेरे भाई के मकान में सो रहे पुत्र को भी फावडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपित मौके से फरार हो गया।
जलालपुर गांव के बाबरी पुलिस थाना के प्रभारी नेम चंद ने बताया कि मुरली सिंह के खिलाफ IPC की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बेटे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में ताबडतोड दबिश दे रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved