img-fluid

पति को चरित्र पर शक था, बीच सड़क काट दी पत्नी की नाक; MP में शर्मनाक घटना

October 07, 2025

नई दिल्‍ली । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में एक शर्मनाक घटना(shameful incident) सामने आई है। चरित्र पर शक(doubt on character) होने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी की नाक (wife nose)काट दी। घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजकर उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र के होटल फ्लाइन के सामने एक महिला के साथ शर्मनाक घटना हुई। पति ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौज की और फिर उसकी नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था और दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे।


ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी साल की महिला फिलहाल पति से अलग होकर चार शहर के नाका पर किराए के कमरे में रहती है। वह किसी काम से तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी की ओर जा रही थी। जैसे ही वह होटल फ्लाइन के सामने पहुंची, पीछे से उसका पति भी पहुंच गया। वह अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के गले में हाथ डाला और चाकू से उसकी नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और आए दिन इस बात को लेकर विवाद करता रहता था। रोज रोज की तकरार से तंग आकर वह अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

  • Bihar Election2025: महाराष्ट्र में भी हो SIR, बिहार चुनाव से पहले शिवसेना नेता ने उठा दी बड़ी मांग

    Tue Oct 7 , 2025
    नई दिल्‍ली । बिहार(Bihar) में विधानसभा चुनावों(assembly elections) की घोषणा से पहले शिवसेना नेता संजय निरुपम(Shiv Sena leader Sanjay Nirupam) ने मुंबई में एक बड़ी मांग(great demand) उठाई। संजय निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र में नकली और डुप्लीकेट वोटर्स को हटाने के लिए महाराष्ट्र में भी एसआईआर होना चाहिए। शिवसेना नेता ने कहा कि बिहार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved