img-fluid

मैं जीना चाहता था, पर ऐसे नहीं…भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

September 27, 2025

संभल। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में पत्नी व ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर नगर पालिका दफ्तर के निकट निवासी भाजपा नेता अनिल कुमार वार्ष्णेय उर्फ अनिल नेता के बेटे व बैंक के कैश मैनेजर अंशुल वार्ष्णेय (34) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पिता को अंशुल का शव घर के दूसरे मंजिल पर बने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सीओ समेत स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट कर्मियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। भाजपा के जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, अनिल कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बेटा अंशुल सुबह करीब छह बजे लखनऊ से घर आया था। इसके बाद वह बेटे को घर पर छोड़कर मंदिर चले गए। सुबह करीब 10 बजे घर में बेटे का शव फंदे से लटका मिला।


उन्होंने बताया कि करीब 11 वर्ष पहले बेटे की शादी सोनम से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में मन-मुटाव हो गया था। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। बेटे की एक करीब सात वर्षीय बेटी है। वह बेटे की पत्नी के पास रहती है। बेटे ने कोर्ट में तलाक के लिए मुकदमा चला रखा है। वहीं, बेटे की पत्नी व ससुराल वालों ने भी दहेज व मारपीट का मुकदमा कर दिया था।

बेटी की पढ़ाई के लिए बेटा अंशुल पांच हजार रुपये महीने पत्नी को देता था। आए दिन पत्नी व ससुराल वाले तरह-तरह के कमेंट करते थे। साथ ही लखनऊ में बना हुआ मकान व दो करोड़ रुपये की मांग करते थे। इससे परेशान होकर बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला गृह क्लेश का सामने आ रहा है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, बहजोई।

Share:

  • एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 36 लोगों की मौत, कई महिलाएं और बच्चे शामिल

    Sat Sep 27 , 2025
    नई दिल्ली: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के करुर में आयोजित टीवीके (टीम विजय कझगम) रैली में भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई. इसमें 36 लोगों की मौत हो गई.मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी. हादसे में 58 से ज्यादा लोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved