img-fluid

“मैं बर्बाद हो गया था…” पीयूष मिश्रा ने सुनाई शराब की लत की कड़वी सच्चाई, रिश्तों पर पड़ा बुरा असर

April 04, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बहुमुखी कलाकार (Piyush Mishra) ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी(personal life) के उस दौर को याद किया है, जब शराब की लत ने उनके रिश्तों और करियर पर गहरा असर डाला। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर पीयूष मिश्रा(Piyush Mishra) ने खुलकर स्वीकार किया कि नशे की हालत में उन्होंने ऐसे काम किए, जिन पर आज उन्हें पछतावा होता है।

“शराब नहीं पीने वालों को नीरस समझता था”

एक पॉडकास्ट बातचीत में पीयूष मिश्रा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह शराब को ‘कूल’ मानते थे। जो लोग शराब नहीं पीते थे, उन्हें वह नीरस समझते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि यह सोच गलत थी और धीरे-धीरे उन्हें इसका एहसास हुआ।

शराब की लत: “खतरनाक बीमारी, जिसका पता ही नहीं चलता”

पीयूष मिश्रा ने शराब की लत को एक गंभीर बीमारी बताते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी समस्या यही है कि इंसान को पता ही नहीं चलता कि वह इसकी गिरफ्त में आ चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आता है जब शरीर खुद शराब की मांग करने लगता है और व्यक्ति उस पर नियंत्रण खो देता है। उनके अनुसार, मेडिकल साइंस के पास इसका पूर्ण इलाज नहीं है और इससे बाहर निकलने के लिए मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती बेहद जरूरी है।

मां को कहा भला-बुरा, सुबह कुछ याद नहीं रहता था

पीयूष मिश्रा ने अपनी जिंदगी के सबसे कड़वे अनुभव साझा करते हुए बताया कि शराब के नशे में उन्होंने अपनी मां को भी भला-बुरा कहा। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वह खुद को रोक नहीं पाए, जबकि अंदर से उन्हें एहसास था कि वह गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वह कई बार ऐसी हरकतें कर जाते थे, जो उनके स्वभाव के बिल्कुल विपरीत थीं।

“लड़कियों को किए गंदे फोन कॉल”

पीयूष मिश्रा ने यह भी खुलासा किया कि शराब के नशे में उन्होंने कई बार लड़कियों को आपत्तिजनक फोन कॉल किए। हैरानी की बात यह थी कि अगले दिन उन्हें इन घटनाओं की कोई याद नहीं रहती थी। जब लोग उन्हें इन कॉल्स के बारे में बताते थे, तो वह खुद यकीन नहीं कर पाते थे कि उन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने माना कि उस समय वह अपने नियंत्रण में नहीं होते थे। काम के दौरान कभी नहीं पी, फिर भी असर पड़ा हालांकि पीयूष मिश्रा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी अपने काम के दौरान शराब नहीं पी। न तो उन्होंने नशे में एक्टिंग की और न ही गाने लिखे। फिर भी, उनकी इस आदत का असर उनके प्रोफेशनल जीवन पर पड़ा। लोग उनके साथ काम करने से कतराने लगे और उनकी छवि प्रभावित हुई।


  • “अब भी अल्कोहलिक हूं, लेकिन खुद पर काबू है”

    पीयूष मिश्रा ने बताया कि वह आज भी खुद को अल्कोहलिक मानते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी क्रेविंग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी सीमाओं को समझते हैं और पहले जैसी स्थिति नहीं रही।

     

    Share:

  • बच्चे बुरे नहीं होते हैं... भरोसा उन्हें बेईमान बना देता है, फिर रेमण्ड का भी मालिक खून के आंसू बहाता है...

    Sat Apr 4 , 2026
    रेमण्ड (Raymond) जैसी विश्वविख्यात कम्पनी (World-renowned company) के करोड़ के मालिक की एक किराए (Rents) के कमरे में हुई दु:खद मौत ने साबित कर दिया कि सीख तो भीख में नहीं मिलती… वो तो ठोकर खाकर ही इंसान पाता है… अपना सब कुछ लुटाकर जब कंगाल बन जाता है तो जमाने के लिए सीख बन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved