
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब भारत (India) के नाम रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 96 रनों से हराकर इतिहास रचा। 2007 से अब तक यह टीम इंडिया की तीसरी टी20 ट्रॉफी है। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया। फाइनल में भारत ने 20 ओवरों में 255 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड 159 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
टी20 विश्व कप 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कुल 13.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 123.77 करोड़ रुपये का प्राइज पूल तय किया, जो 2024 की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है।
विजेता टीम इंडिया को प्राइज मनी
चैंपियन टीम इंडिया को जीत के लिए 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई।
न्यूजीलैंड भी मालामाल
फाइनल हारने के बावजूद न्यूजीलैंड को रनर-अप के रूप में 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.65 करोड़ रुपये मिले।
सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को इनाम
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को 790,000 डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी गई।
सुपर 8 तक पहुंची टीमों को पुरस्कार
सुपर 8 स्टेज तक पहुंचकर सेमीफाइनल में जगह न बना पाने वाली टीमों को 380,000 डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये का इनाम मिला। इसमें जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।
ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली टीमों को प्राइज मनी
ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को भी 250,000 डॉलर यानी करीब 2.29 करोड़ रुपये की सुनिश्चित प्राइज मनी दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved