img-fluid

बर्फीले तूफ़ान ने जापान में मचाया हड़कंप,134 वाहन आपस में टकराए

January 20, 2021

टोक्यो। जापान के तोहोकू एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को 134 वाहन आपस में टकरा गए। बर्फबारी के कारण यहां विजिबिलिटी जीरो हो गई थी। ड्राइवर कुछ दूर तक भी नहीं देख पा रहे थे। इस वजह से वाहन आपस में भिड़ गए। इन हादसों में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।


सरकार ने बयान जारी कर बताया है कि ये हादसे मियागी के उत्तरी इलाके में हुए। इससे करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पर वाहन फंस गए। हालांकि, बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़ियां चलाने पर रोक लगाई थी। बर्फीले तूफान की वजह से इसका भी फायदा नहीं हुआ। डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि 200 लोगों को मौके से रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 12 को अस्पताल भेजना पड़ा। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

जापान के कुछ हिस्सों में असामान्य तरीके से भारी बर्फबारी हो रही है। यहां एक महीने में तीन बर्फीले तूफान आ चुके हैं। पिछले सप्ताह आए तूफान की वजह से कई इलाकों में 7 फीट तक बर्फ जम गई थी। कई घर और गाड़ियां बर्फ में दब गईं। 1200 से ज्यादा ट्रक होन्शिकू नेशनल हाईवे पर फंसे रहे थे। हालात बिगड़े तो इन वाहनों में फंसे लोगों के लिए अधिकारियों ने कंबल और खाना पहुंचाया। इस दौरान तीन दिन में फुजिवारा शहर में दो मीटर से ज्यादा बर्फ गिरी है। यह इतिहास की सबसे ज्यादा बर्फबारी मानी जा रही है।

Share:

  • Whatsapp पर चली सरकार की तलवार, कहा : पॉलिसी में किए गए बदलाव लें वापस

    Wed Jan 20 , 2021
    नई दिल्ली। भारत में वॉट्सऐप की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं।  सरकार ने कंपनी से कहा है कि ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी में किए गए हालिया बदलावों को वापस लिया जाए। सरकार का कहना है कि किसी भी तरह का एकतरफा बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सऐप के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved