img-fluid

वाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाले हमलावर की पहचान उजागर, सोशल मीडिया पर खुद को बताता था ‘असली ओसामा’

May 25, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका (US) के व्हाइट हाउस (White House) के बाहर सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है। घटना के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स (U.S. Secret Service Agents) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल हमलावर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जांच एजेंसियों के अनुसार, नासिर बेस्ट पहले भी कई बार व्हाइट हाउस के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा जा चुका था। हालांकि उस समय उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था। अधिकारियों का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ पोस्ट करता था और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकियां देता रहता था।

सोशल मीडिया पर खुद को बताता था ‘असली ओसामा’

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को “असली ओसामा” कहकर पेश करता था। माना जा रहा है कि वह अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन से प्रेरित पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था। ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में एक सैन्य अभियान के दौरान मार गिराया था। उसे 9/11 हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है।


  • खुद को यीशु मसीह और भगवान भी बता चुका था

    अधिकारियों के मुताबिक, नासिर मानसिक रूप से अस्थिर था। उसने पहले एक अदालत में हलफनामा देकर खुद को “यीशु मसीह” और “भगवान” तक बताया था। उसने अदालत से यह भी कहा था कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने उसे व्हाइट हाउस परिसर से दूर रहने का आदेश दिया था।

    सुरक्षा घेरे के पास शुरू की गोलीबारी

    अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे आरोपी ने सेवनटींथ स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के पास अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

    घटना के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हुआ। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान वह घायल हुआ।

    ट्रंप सुरक्षित, व्हाइट हाउस में ही थे मौजूद

    सीक्रेट सर्विस ने बताया कि घटना में उसका कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। बताया गया कि उनका सप्ताहांत न्यू जर्सी स्थित गोल्फ क्लब में बिताने का कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने अपनी योजना बदल दी थी।

    एफबीआई ने शुरू की जांच

    घटना के बाद एफबीआई ने जांच शुरू कर दी है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि एजेंसी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

    Share:

  • अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा, ‘सीक्रेट लोकेशन पर छिपे हैं मोजतबा खामेनेई’, मैसेंजर नेटवर्क से चल रहा संपर्क

    Mon May 25 , 2026
    नई दिल्‍ली । अमेरिकी खुफिया अधिकारियों (US Intelligence Officer) ने ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी है. अधिकारियों का कहना है कि वह (मोजतबा खामेनेई) को ईरानी बलों ने खुफिया जगह पर छिपाया हुआ है, जहां उनका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट गया है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved