खेल

अगर धोनी हुए बाहर तो कौन बनेगा कैप्टन, जानिए किस खिलाड़ी को मिलेगी CSK की कमान

मुंबई। चेन्नई सुपर क‍िंग्स (Chennai Super Kings) की मुश्किलें इन दिन  थमने का नाम नहीं ले रही है। एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली टीम में इंजर्ड प्लेयर्स की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। सबसे निराशाजनक बात यह है कि खुद धोनी भी चोटिल हो गए हैं। इसके बाद से चेन्नई के कैम्प में हड़कम्प मचा हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि धोनी फिट नहीं हुए तो CSK की कमान कौन संभालेगा?

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं। धोनी राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाफ मैच में खूब जोरदार खेले। संजू सैमसन की कप्तानी वाली ‘रॉयल्स’ टीम का के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा। लेकिन 200वें मैच में CSK की कप्तानी कर रहे माही चोटिल हो गए। वह मैच के बाद लड़खड़ाकर जाते हुए दिख रहे थे।

इन प्लेयर्स की चोट चिंता का कारण

CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग चेपॉक में राजस्थान के ख‍िलाफ हार के बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। उन्होंने कहा- हमारी टीम में कई प्लेयर्स चोटिल हैं, लेकिन ऐसा केवल हमारे साथ नहीं है। कई टीम इस समस्या से जूझ रही हैं। फ्लेमिंग ने कहा धोनी भी चोटिल हैं। उनके घुटने में चोट है। फ्लेमिंग ने इस दौरान CSK के चोटिल ख‍िलाड़‍ियों का स्टेट्स बताय। लेकिन वो धोनी की फिटनेस, आगे के मैच में उनके खेलने की संभावनाओं पर वह कुछ नहीं बोले।।

अब सवाल ये है कौन करेगा कप्तानी? 

धोनी चोटिल हैं और CSK का अगला मैच RCB से 17 अप्रैल को है। धोनी को इस मैच से भरपूर आराम का मौका मिला है। ऐसे में सवाल यह भी है कि अगर वह फिट नहीं हुए तो CSK की कप्तानी कौन करेगा? IPL 2022 में CSK की धोनी की जगह कमान रवींद्र जडेजा ने संभाली थी, उनकी कप्तानी में CSK ने 5 मैच खेले, 1 में जीत और 4 में हार मिली. जडेजा ने लचर प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में इस बात की बहुत कम संभावना है कि जडेजा को धोनी की जगह कप्तानी दी जा सकती है।

अब बात करते हैं CSK की टीम में धोनी की जगह कप्तानी के दावेदारों अन्य दावेदारों के बारे में, मोईन अली (Moeen Ali ) का हालिया बयान बेहद चर्चा में रहा था। उन्होंने बेन स्टोक्स और ऋतुराज गायकवाड़ को धोनी के बाद CSK की कप्तानी का दावेदार बताया था। पर बेन स्टोक्स चोटिल हैं, वैसे, मोईन अली खुद भी कप्तानी कर सकते हैं।

 

Share:

Next Post

ब्रिटेन में नकली डिजाइनर वस्त्र घोटाले में भारतीय मूल का मास्टरमाइंड दोषी

Fri Apr 14 , 2023
लंदन (London)। ब्रिटेन (Britain) में नकली डिजाइनर वस्त्र घोटाले (designer clothing scam) में भारतीय मूल का मास्टरमाइंड दोषी (Indian origin mastermind guilty) ब्रिटेन में नकली डिजाइनर वस्त्र घोटाले के मामले में मास्टरमाइंड भारतीय मूल के आरिफ पटेल (Arif Patel) को ब्रिटेन में टैक्स चोरी में दोषी करार दिया गया है। पटेल पर आपराधिक गिरोह के […]