
उज्जैन। मंगलवार को निगायुक्त ने महाकाल लोक एवं बेगमबाग कॉलोनी सहित महाकाल लोक के आसपास के पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया और कहा कि होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंटों के आसपास कचरा मिले तो संचालक से जुर्माना वसूल किया जाए।
निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा मंगलवार को महाकाल लोक एवं बेगम बाग कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि महाकाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में होटल, होमस्टे एवं रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। यहाँ प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए, इनके आसपास कचरा, गंदगी मिलने पर सम्बंधित संचालक से जुर्माना वसूला जाए। स्वास्थ्य निरीक्षक प्रतिदिन होटल, होम स्टे एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर यह भी जांच करें के उनके द्वारा कचरा पृथक पृथक संग्रहण किया जा रहा है अथवा नहीं। इसके बाद उन्होंने महाकाल लोक स्थित आउटफाल जंक्शन का निरीक्षण कर चैम्बर की सफाई कार्य संसाधनों से कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधीक्षणयंत्री संतोष गुप्ता, उपायुक्त संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त राघवेंद्र पालिया सहित निगम उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved