img-fluid

कंगना रनौत आए तो थप्पड़ मार देना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कर दी विवादित अपील

September 19, 2025

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर तमिलनाडु (Tamil Nadu) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने अपील की है कि अगर कंगना राज्य में आती हैं, तो उन्हें तमाचा मार दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि महिला सांसद अहंकारी हैं और बेतुकी बातें करती हैं। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड का भी जिक्र कर दिया।



  • तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरि कहा कि अगर कंगना तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें थप्पड़ पड़ना चाहिए। दरअसल, अलागिरि से कंगना की तरफ से दिए गए पुराने बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें अभिनेत्री ने आरोप लगाए थे कि महिला कार्यकर्ता 100 रुपये लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो जाती हैं।

    न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कंगना रनौत ने कई बार ऐसी बेतुकी बातें की हैं। एक बार जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर थीं और एक महिला सीआरपीएफ कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। बाद में उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपमानजनक बयान दिए थे। जब वह इस तरफ आएं, तो आपको यह बात भूले बगैर उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए।’

    क्या था मामला

    दरअसल, साल 2020 में हुए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान कंगना ने एक ट्वीट किया था। उनपर 73 साल की मोहिंदर कौर को अपमानित करने के आरोप लगे थे। रनौत ने कथित तौर पर गलती से कौर को शाहीन बाग की बिल्किस बानो समझ लिया था और कहा था कि ऐसी महिला विरोध प्रदर्शन में 100 रुपये लेकर शामिल हो जाती हैं।

    थप्पड़ कांड

    बीते साल रनौत को कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर ने एयरपोर्ट पर थप्पड़ मार दिया था। कहा जा रहा था कि महिला जवान किसान आंदोलन को लेकर रनौत की तरफ से की गई टिप्पणियों से नाराज थीं।

    Share:

  • बॉलीवुड के वो स्टार्स जिनका पाकिस्तान में हुआ जन्म, भारत में मचाया तहलका

    Fri Sep 19 , 2025
    मुंबई। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका जन्म पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ, लेकिन जब भारत आए तो उन्होंने फिल्मों में अपना खूब कमाल दिखाया है। बॉलीवुड एक्टर्स बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स थे और हैं जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। हालांकि जब वे भारत शिफ्ट हुए और फिल्मों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved