img-fluid

Covid-19: यदि दुनिया मान ले WHO प्रमुख की यह शर्त तो 2022 में ही खत्म हो जाएगी महामारी

January 03, 2022

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बड़ा संदेश दिया है, ताकि भविष्य की बीमारियों व महामारियों से बचाव किया जा सके। इसके लिए एक शर्त रखते हुए उन्होंने कहा कि इस वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने दुनियाभर के देशों के लिए एक ‘बायोहब सिस्टम’ (BioHub System) तैयार किया है, ताकि नवीन जैविक सामग्री को साझा किया जा सके।


डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने फिर कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) 2022 तक खत्म हो जाएगी, यदि हम मिलकर असमानता खत्म कर दें।’ घेब्रेसियस ने यह संदेश अपने नए साल के संबोधन में दिया। इस बीच, 2022 की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में कोरोना महामारी को तीसरा साल शुरू हो गया है।

घेब्रेसियस ने कहा कि कोई भी देश महामारी के खतरे से अछूता नहीं है। हमारे पास कोविड-19 को रोकने और उसका इलाज करने के लिए कई नए तरीके हैं, लेकिन जब तक असमानता जारी रहेगी, तब तक इस वायरस के जोखिम उतने ही अधिक होंगे। इसे हम रोक नहीं सकते और न ही  भविष्यवाणी कर सकते हैं। यदि हम असमानता को समाप्त करेंगे तो म महामारी को समाप्त करेंगें।’

Share:

  • कितनी पढ़ी लिखी हुई हैं भारत की ये शक्तिशाली महिला नेता, जानिए

    Mon Jan 3 , 2022
    नई दिल्ली। भारत (india) दुनिया का सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश (democratic country) है, अन्य लोकतांत्रिक देशों से तुलना करें तो, भारत में काफी बड़ी संख्‍या में राजनीतिक दल हैं । यही वजह हे कि भारतीय राजनीति में पूर्व के समय से महिला नेताओं का दखल रहा है। समय के साथ महिला नेताओं की राजनीति में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved