
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने चेतावनी दी कि अगर Russia देश यूक्रेन (Ukraine) में रासायनिक हथियारों (Chemical Weapons) का इस्तेमाल करता है तो रूस (Russia) को “गंभीर कीमत” चुकानी पड़ेगी। जो बाइडेन ने कहा कि, व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) आक्रामक हैं और उन्हें और उनके देश को इसकी कीमत चुकानी होगी।
प्रेस को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, अमेरिका “नाटो के हर एक इंच क्षेत्र को पूरी ताकत से बचाने के लिए तैयार है। हम रूस और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरा विश्व युद्ध को ट्रिगर करेगा, जिसे रोकने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। बाइडेन ने घोषणा की कि यूक्रेन के खिलाफ पुतिन का युद्ध पहले ही विफल हो चुका है।
बाइडेन ने पेलोसी को इस कार्रवाई के लिए अमेरिकी कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए धन्यवाद दिया। पुतिन पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा कि, पुतिन हमलावर है और पुतिन को इसकी कीमत चुकानी होगी। जो बाइडेन ने आगे कहा कि, अमेरिका “खुली बाहों” के साथ यूक्रेनी शरणार्थियों का स्वागत करेगा और युद्ध में फंसे राष्ट्र को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved