img-fluid

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो आजमाए ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

September 16, 2025

नई दिल्‍ली। हमें हमारे शरीर में कई बार अलग-अलग तरह के दर्द का सामना करना पड़ता है। कभी पीठ दर्द तो कभी सिरदर्द हमें काफी परेशान करके रखता है। लेकिन बात जब जोड़ों के दर्द(joint pain) की आती है तो इससे ग्रसित लोगों की संख्या काफी ज्यादा देखी जाती है। ज्यादातर लोग इस समस्या(Problem) के शिकार हैं और कई ऐसी दवाओं का सेवन भी करते हैं जिनसे उन्हें इस दर्द से छुटकारा(getting rid of) मिल सके। लेकिन कई बार ये दवाएं भी उनके काम नहीं आ पाती। लेकिन आपको घबराने या निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको जोड़ों को दर्द में काफी आराम मिल सकता है।

जोड़ों के दर्द में आराम पाने के लिए इसमें हमारी मदद पपीता कर सकता है। वैसे तो पपीता (Papaya) पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है और इसके सेवन से हमारी सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही पपीता जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए भी जाना जाता है। पपीते में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है और यही विटामिन- सी हमारे इम्यून सिस्टम को तो बेहतर बनाता ही है, साथ ही ये हमें जोड़ों के दर्द में आराम भी देता है। इसलिए ऐसे लोगों को पपीते के सेवन की सलाह दी जाती है।


लहसुन (garlic) हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। दाल हो या फिर सब्जी अगर उसमें लहसुन का तड़का लग जाए तो फिर खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये लहसुन हमें जोड़ों के दर्द में आराम भी दे सकता है। इसमें ऐसे कई तत्व(Element) पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है, उन्हें लहसुन का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। कच्चा लहसुन खाने से भी काफी फायदा मिलता है।

अगर आपको जोड़ों के दर्द में आराम नहीं मिल रहा है, तो आप ये कर सकते हैं कि एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनिगर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको आराम मिल सकता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए आप नाश्ते में या किसी भी समय ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं, ताकि आपको इसका फायदा मिल सके।

अगर आप व्यायाम करते हैं तो हमेशा ध्यान देना चाहिए कि जो आप जूते पहनते हैं, वो सही साइज के हों। ऐसा करने से आप मोटापे को नियंत्रित करके भी जोड़ों के दर्द में आराम पा सकते हैं। इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन- ई से भरपूर हो। वहीं, बादाम हमें काफी फायदा दे सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में काफी मददगार होता है। मूंगफली और मछली खाने से भी जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

  • मंगलवार का राशिफल

    Tue Sep 16 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.00, सूर्यास्त 06.11, ऋतु – शरद आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी, मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved