img-fluid

‘अगर PNG सुविधा लेने से किया इनकार तो कट जाएगा आपके घर का गैस कनेक्शन’, सरकार का नया आदेश जारी

March 25, 2026

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सरकार ने नया आदेश जारी किया है. यह आदेश एलपीजी सप्लाई से जुड़ा हुआ है. सरकार ने नए आदेश के तहत यह अनिवार्य कर दिया है कि अगर उपभोक्ता उन जगहों पर LPG की जगह PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) का इस्तेमाल शुरू नहीं करते, जहां इसकी कनेक्टिविटी उपलब्ध है, तो उनके घरों में कुकिंग गैस (LPG) की सप्लाई बंद कर दी जाएगी. इस आदेश का मकसद गैस नेटवर्क का विस्तार तेजी से करना और किसी एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है.

सरकार ने ये आदेश ऐसे वक्त जारी किया है, जब देश में एलपीजी सिलेंडर की दिक्कतों का सामना आम जन को करना पड़ रहा है. देश सबसे ज्यादा कमर्शियल गैस को लेकर सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है.


  • इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साफ किया कि देश में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है. कई इलाकों में लाइन देखी गई तो ऐसे पैनिक न करें. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. अफवाहों पर ध्यान न दें. सालाना 26 करोड़ टन रिफाइन करने की क्षमता है. पीएनजी को बढ़ावा देने पर भारत सरकार का जोर है. पीएनजी कनेक्शन को जल्द देने को लेकर सरकार कई कदम उठाएगी. पिछले 25 दिनों में ढाई लाख नए कनेक्शन दिए गए हैं.

    Share:

  • तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव

    Wed Mar 25 , 2026
    नई दिल्ली: तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है.अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) तमिलनाडु में एनडीए की अगुवाई कर रहा है. 23 अप्रैल 2026 को होने वाले तमिलनाडु विधान सभा चुनाव 2026 के लिए सात गठबंधन दलों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved