img-fluid

खूबसूरत चेहरा चाहिए तो शरीर में इन चार विटामिन की कमी कभी न होने दें

January 10, 2026

नई दिल्ली। आज के दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, इसके लिए लिए वह महंगे प्रोडक्ट खरीदता है। अगर आप भी चमकती और दमकती त्वचा (glowing and glowing skin) चाहते हैं तो आपको अपने खान पान पर ज्यादा फोकस करना होगा। क्योंकि कई कई विटामिन्स (Vitamins) ऐसे होते हैं, जिनकी मात्रा अगर हमारे शरीर में कम हो जाए तो स्किन की चमक चली जाती है। यही वजह है कि स्किन एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि चेहरे के दाग धब्बों को मेकअप से छुपाने के बजाय उसके कारणों को जानकर सही उपाय करना चाहिए। इस खबर में हम आपके लिए हेल्दी स्किन के लिए जरूरी विटामिन्स के बारे में जानकारी दे हैं।



  • 1. विटामिन A : विटामिन-ए त्वचा को जवां रखने के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ये स्किन सेल्स को रीजेनरेट करता है, जो लोग ड्राय स्किन और मुंहासों से परेशान हैं, उन्हें इस विटामिन युक्त फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। विटामिन ए त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करता है।
    इन चीजों से मिलेगा विटामिन ए

    आम, तरबूज, गाजर, पपीता और मछली

    2. विटामिन B : बी कॉम्प्लेक्स विटामिन्स स्किन को बेहतर करने में मदद करता है। ये सेरामाइड और फैटी एसिड के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो स्किन बैरियर को बेहतर करने में मदद करते हैं। साथ ही, पिग्मेंटेशन की परेशानी को कम करता है। जो लोग ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये विटामिन जरूरी है क्योंकि ये सीबम के प्रोडक्शन को कम करता है, जिससे स्किन पर ऑयल कम नजर आता है।
    इन चीजों से मिलेगा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स
    साबुत अनाज, फल, सब्जियों और दही

    3. विटामिन C : स्किन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि विटामिन सी की कमी से चेहरे पर लाल रंग के दाने निकल आते हैं, इसके बाद वह चेहरा बेजान दिखने लगता है और असमय ही चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है।
    इन चीजों से मिलेगा विटामिन C
    खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, पालक , फूलगोभी, ब्रोकोली आलू, शकरकंद

    4. विटामिन D : विटामिन डी जिसे सनशाइन विटामिन भी कहते हैं, ये स्किन के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद है। इसकी कमी से चेहरे पर पिंपल्स और मुंहासे ज्यादा निकलने लगते हैं।
    इन चीजों से मिलेगा विटामिन D
    अंडे, दूध, दही, मशरूम, पनीर, मक्खन, चीज और मछली

    Share:

  • सेहत ही नही स्किन के लिए भी लाभकारी है करेला, इस तरह करें इस्‍तेमाल, मिलेगी चमकदार त्‍वचा

    Sat Jan 10 , 2026
    नई दिल्‍ली। आमतौर पर आप सब जानते हैं कि करेला स्‍वाद में बेहद कड़वा होता है लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है । अक्सर अपने देखा होगा करेले को बहुत से लोग खाना पसंद नहीं करते लेकिन आप क्‍या आप जानते हैं कि करेला स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। करेले (bitter gourd) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved