img-fluid

आईआईएम सिखाएगा समूहों की महिलाओं को प्रबंधन के गुर

February 08, 2021

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब निजी स्कूलों के बच्चों की तरह बेहतर यूनिफॉर्म पहनने को मिलेगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र यूनिफॉर्म तैयार करने वाली स्वसहायता समूहों की महिलाओं के लिए आइआइएम इंदौर के साथ मिलकर प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार कर रहा है। आइआइएम इंदौर स्वसहायता समूह की महिलाओं को मैनेजमेंट के गुर सिखाएगा। समूह की महिलाओं में प्रबंधन क्षमता बढ़े और वे समय से आकर्षक डिजाइन में गणवेश तैयार कर सकें, इसके लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समूह की महिलाओं को इससे फायदा मिलेगा। वे अपने कार्य में और भी दक्ष होंगी। गौरतलब है कि प्रदेश के 60 लाख बच्चों के लिए करीब एक करोड़ यूनिफॉर्म हर साल स्वसहायता समूह द्वारा तैयार की जाती हैं। इस पर 360 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों का मानना है कि अगर इतनी राशि यूनिफॉर्म पर खर्च होती है तो समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देना जरूरी है। निजी स्कूलों की तरह अब सरकारी स्कूलों के बच्चों का गणवेश का रंग-रूप भी अगले सत्र से बदला हुआ नजर आएगा। गणवेश के कपड़े भी उच्च गुणवत्ता के होंगे। साथ ही रंग व डिजाइन में भी बदलाव होगा। साथ ही समय से बच्चों को गणवेश तैयार कर समूह सौंप दें, इसके गुर भी बताए जाएंगे।

Share:

  • अविवाहित बेटियों को आजीवन मिल सकती है पारिवारिक पेंशन

    Mon Feb 8 , 2021
    केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार कर रही है विचार भोपाल। राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में अविवाहित बेटियों के लिए 25 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद भी परिवार पेंशन देने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस बारे में प्रस्ताव परीक्षण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved