img-fluid

पहले बनाए अवैध संबंध, अब कर रही थी अनदेखा, नाराज प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

April 25, 2022


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक विवाहित महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में 29 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और विवाहित महिला के बीच अवैध संबंध थे। युवक ने महिला की हत्या इसलिए कर दी थी क्योंकि अब वह उसे अनदेखा कर रही थी। आरोपी और मृतका दोनों शादीशुदा थे।

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान सागरपुर निवासी भरत के तौर पर हुई है। वह पेशे से ड्राइवर है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें 22 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर में हुई घटना के बारे में सूचना मिली थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतका की पहचान सागरपुर की रहने वाली एक महिला आरती देवी (28) के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, घायल हालत में उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) मनोज सी ने कहा कि महिला के पति के बयान के आधार पर सागरपुर थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि भरत नाम के एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को चाकू मार दिया, जिसे वह जानता है।

डीसीपी ने कहा ने कहा कि तकनीकी निगरानी, स्थानीय मुखबिरों और हमारी टीमों के समन्वित प्रयासों की मदद से भरत को गिरफ्तार कर अपराध में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद कर लिया गया है। भरत ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसके आरती के साथ अवैध संबंध थे और वह उसे अनदेखा कर रही थी, इसलिए उसने उसे चाकू मार दिया।

Share:

  • चिनाब नदी पर भारत के प्रोजेक्ट्स से बौखलाया पाक, सिंधु जल समझौते की दिलाई याद

    Mon Apr 25 , 2022
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा और चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए आधारशिला रखने पर आपत्ति जताई है। उसका दावा है कि यह सिंधु जल संधि का ‘प्रत्यक्ष उल्लंघन’ होगा। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved