img-fluid

बंद होगी अजय देवगन की फिल्म Bhuj की अवैध स्ट्रीमिंग, निर्माता की शिकायत के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

November 18, 2022

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। वहीं, अभिनेता की 2021 में आई फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि 700 वेबसाइट जो अवैध तरीके से इसकी स्ट्रीमिंग कर रही है उन्हें इसे हमेशा के लिए अपने डोमेन से हटाना होगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह में यह आदेश पारित किया है।

दरअसल, फिल्म निर्माता की ओर से इस संबंध में केस दायर कर अवैध तरीके से हो रही स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके पहले अगस्त में कोर्ट ने एक अंतरिम इंजक्शन ऑर्डर पारित किया था, जिसमें 42 वेबसाइट पर रोक लगाई गई थी। ऐसा कॉपीराइट और ब्रॉडकास्ट के नियमों की अनदेखी होने पर किया गया था। लेकिन बाद में पाया गया कि 689 और ऐसी वेबसाइट हैं, जिनपर अवैध तरीके से स्ट्रीमिंग हो रही है।


वहीं, अब कोर्ट ने निर्माता के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। निर्माता ने कहा था कि अगर फिल्म ऐसे ही अवैध तरीके से दिखाई जाती रही तो उन्हें बहुत नुकसान होगा। वहीं, कोर्ट ने इन अवैध वेबसाइट को फिल्म को हमेशा के लिए हटाने का आदेश दिया है और उसके साथ कहा है कि जिन साइटों पर यह फिल्म अवैध तरीके से दिखाई गई है उनके डोमेन नेम को सस्पेंड या लॉक कर दिया जाएगा।

बता दें कि अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ ने 2021 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, एमी विर्क, प्रणिता सुभाष सहित कई कलाकार शामिल थे। इस फिल्म में 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। इसमें आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक 300 महिलाओं की मदद से अपने मिशन को पूरा करने और इतिहास रचने का प्रयास करते हैं।

Share:

  • Kartik Aaryan लवर बॉय की इमेज छोड़ अगली फिल्म में इस किरदार में आएंगे नजर, कर रहे कड़ी मेहनत

    Fri Nov 18 , 2022
    मुंबई। कार्तिक आर्यन इन दिनों हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं और वजह है फिल्म हेरा फेरी 3। चर्चा थी कि वह हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह लेने वाले हैं। लेकिन बाद में सुनील शेट्टी ने बताया था कि ऐसा कुछ नहीं है, मेकर्स कार्तिक से एक अलग रोल को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved