img-fluid

भोजपुरी से हूं, इसलिए द 50 में भेदभाव हुआ… मोनालिसा का छलका दर्द

February 26, 2026

डेस्क: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. फिलहाल वो ‘द 50’ शो को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस शो में मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह समेत 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. अब इसमें से कई कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं, जिसमें मोनालिसा का नाम भी शामिल है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने रियलिटी शो ‘द 50’ के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शो में भोजपुरी इंडस्ट्री से आने के कारण भेदभाव महसूस हुआ. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इसके बारे में बात की है.

मोनालिसा ने कहा, “मेरा सफर बहुत छोटा रहा. जब विक्रांत और मैं शो के लिए चुने गए, तो हमें दूसरे कपल्स के बारे में भी पता चला और हमने सोचा कि हम शो में नए दोस्त बनाएंगे. हालांकि हम समझते हैं कि सभी 50 लोगों के साथ हमारी सोच नहीं मिलेगी, फिर भी मैंने सोचा कि कम से कम कुछ लोगों से दोस्ती कर लूंगी. लेकिन वहां जाने के बाद मुझे लगा कि लोग अपनी दोस्ती और झगड़े बाहर से घर में लेकर आए हैं. इसलिए मैं वहां घुल-मिल नहीं पाई.”


  • मोनालिसा ने बताया, “मैं भोजपुरी इंडस्ट्री से हूं. मैंने वहां 200 फिल्में की हैं और मैं रीजनल जोन से आती हूं. लेकिन पिछले सात सालों से मैं टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हूं. लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि मुझे क्यों साइडलाइन किया जा रहा था. मैंने भेदभाव महसूस किया और बस यही सोचती रही ऐसा क्यों हो रहा है.”

    उन्होंने आगे कहा, “शुरुआती दिनों में जब टीमें बनती थीं, तो दस लोग टीवी और रियलिटी शो के कलाकार होते थे और बाकी दस इन्फ्लुएंसर होते थे. हमें खेलने का कोई मौका ही नहीं मिलता था. हम खेल में कैसे अपनी जगह बना सकते थे? उनके अलायंस पहले से ही मजबूत थे. इसलिए हमें शो में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. आखिरकार, विक्रांत को मौका मिला, वो भी रजत दलाल और अदनान शेख के काफी विरोध के बाद. जब उसने खुद को साबित कर दिया, तब जाकर उसे थोड़ी अहमियत दी जाने लगी.”

    Share:

  • इंदौर: 180 गृह निर्माण संस्थाएं फंसी हैं शहरी सीलिंग छूट के दुरुपयोग में... 1 हजार एकड़ से ज्यादा बेशकीमती जमीनें होना है सरकारी घोषित

    Thu Feb 26 , 2026
    मुंबई हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट भी शासन में वेष्टित होने के निर्णय पर लगा चुका है मोहर, राजस्व विभाग को संस्थाओं की जानकारी के साथ पत्र भिजवाएंगे कलेक्टर इंदौर। शहरी सीलिंग की धारा 20 की छूट के दुरुपयोग के मामले में गृह निर्माण संस्थाओं की इन जमीनों को सरकारी घोषित करने की प्रक्रिया पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved