
वाशिंगटन। अमेरिका और चीन (America and China) के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अमेरिका (America) में काम करने वाले चीनी नागरिकों (Chinese citizens) के ऊपर भी दिखने लगा है। अमेरिका की स्पेस कंपनी नासा (America’s space company NASA) ने अमेरिकी वीजा लेकर काम कर रहे चीनी मूल के कर्मचारियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें कई सुविधाओं के उपयोग करने, रिसर्च कार्यक्रम तक पहुंच और इंटरनल नेटवर्क में पहुंच को भी सीमित करना शामिल है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी स्पेस ऑर्गनाइजेशन का यह कदम वाशिंगटन और बीजिंग के बीच में बढ़ते तनाव और कंपटीशन की वजह से उठाया गया है। एजेंसी द्वारा उठाया गया यह कदम उसकी अंतरिक्ष नेतृत्व क्षमता की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को प्रदर्शित करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के कई सारे प्रोजेक्ट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे, या फिर रिसर्चर के रूप में काम कर रहे लोगों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन लोगों को 5 सितंबर को ही इस बारे में सूचना दे दी गई थी कि उनकी पहुंच समाप्त कर दी गई है। कथित तौर पर कई लोगों को तो बिना बताए ही डिजिटल सिस्टम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उन्हें प्रोजेक्ट्स से जुड़ी किसी भी मीटिंग में शामिल होने से रोक दिया गया।
नासा की तरफ से भी इस फैसले की पुष्टि की गई है। प्रेस सचिव बेथानी स्टीवंस ने इस फैसले के बारे में कहा कि एजेंसी शारीरिक या साइबर किसी भी तरह की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए वह ऐसे जोखिमों को कम करने के लिए आतंरिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संवेदनशील कामों और प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा के लिए यह प्रतिबंध जरूरी थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved