img-fluid

रिजर्व बैंक के सख्त फैसले का दिखा असर, US डॉलर के मुकाबले रुपया 128 पैसे हुआ मजबूत

March 30, 2026

नई दिल्ली. रुपया (Rupee) निचले स्तर से उबरते हुए 128 पैसे (128 Paise) की मजबूती के साथ 93.57 प्रति डॉलर (Dollar) पर पहुंच गया। यह रिकवरी उस समय देखने को मिली जब रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने बैंकों के लिए ओवरनाइट नेट ओपन पोजिशन की सीमा घटाकर 100 मिलियन डॉलर कर दी। ओवरनाइट नेट ओपन पोजिशन (NOP) वह सीमा होती है, जिसके तहत बैंक एक दिन के कारोबार के बाद (यानी रातभर) विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) में कितना जोखिम लेकर बैठे रह सकते हैं।

आरबीआई ने 27 मार्च 2026 के सर्कुलर के जरिए यह नई सीमा तय की है, जिसका पालन बैंकों को 10 अप्रैल तक करना होगा। इस फैसले के बाद बैंकों को अपनी लंबी पोजिशन कम करनी पड़ सकती है, जिससे बाजार में डॉलर की सप्लाई बढ़ी और रुपये को सपोर्ट मिला।


  • इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 93.62 पर खुला और बाद में 93.57 तक मजबूत हुआ। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 89 पैसे टूटकर 94.85 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

    क्या है विशेषज्ञों की राय?
    सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पाबरी के मुताबिक, बैंकों द्वारा पोजिशन कम करने की प्रक्रिया के चलते बाजार में डॉलर बिक सकता है, जिससे अल्पावधि में रुपये को राहत मिल रही है। हालांकि यह मजबूती मूलभूत आर्थिक बदलाव के बजाय तकनीकी कारणों से है।

    इसके बावजूद रुपये पर दबाव बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 100 के ऊपर बना हुआ है, जो वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती को दर्शाता है। वहीं कच्चे तेल की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर हैं, जिससे भारत जैसे बड़े आयातक देश में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपये पर दबाव आता है।

    ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 115 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
    ब्रेंट क्रूड करीब 115 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो 2% से अधिक की तेजी दिखा रहा है। घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,191.24 अंक गिरकर 72,391.98 पर आ गया, जबकि निफ्टी 349.45 अंक गिरकर 22,470.15 पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 4,367.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

    Share:

  • पीएम मोदी के काफिले से ट्रैफिक जाम, रैली में देर से पहुंचे शशि थरूर; बोले- एक ही इलाके में प्रचार के खतरे भी होते हैं

    Mon Mar 30 , 2026
    नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के बीच केरल में चुनावी सरगर्मी तेज है। इसी दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पीएम मोदी  (Narendra Modi) के काफिले के कारण ट्रैफिक जाम में फंस गए और रैली में देर से पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही इलाके में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved