img-fluid

इमरान खान की बहनों को विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा भारी, FIR दर्ज

December 18, 2025

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान की पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की बहनों और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के दर्जनों नेताओं व समर्थकों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून (Anti-terrorism law) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अडियाला जेल के बाहर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद की गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने जेल में बंद इमरान खान से उनके रिश्तेदारों और वकीलों की मुलाकात की अनुमति न दिए जाने का विरोध किया था। पुलिस ने प्रदर्शन को अवैध करार देते हुए एफआईआर में राज्य के खिलाफ साजिश, पुलिस पर हमला और धारा 144 के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



  • पुलिस के अनुसार, इमरान खान की बहनों अलीमा खान और नूरीन नियाजी के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और समर्थकों ( सलमान अकरम राजा, नईम पंजोथा, कासिम खान, आलिया हमजा और राजा नासिर अब्बास ) के खिलाफ रावलपिंडी के सदर बेरोनी पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी कानून की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कथित रूप से राज्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 120 भी लागू की है। इसमें कहा गया है कि कल रात मौके पर कम से कम 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था और एफआईआर में नामजद अपराधों में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

    बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। अप्रैल 2022 में सत्ता से हटाए जाने के बाद से उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने इमरान खान से मुलाकातों पर बिना पूर्व सूचना के प्रतिबंध लगा रखे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगंतुक इन मुलाकातों का उपयोग राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करते हैं। गौरतलब है कि इमरान खान से आखिरी मुलाकात 2 दिसंबर को हुई थी, जब उनकी बहन उजमा खान को उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी।

    Share:

  • MP : मोहन सरकार के 3 मंत्री पेश करेंगे अपना रिपोर्ट कार्ड, 2 साल के कामकाज और भविष्य के रोडमैप को रखेंगे सामने

    Thu Dec 18 , 2025
    भोपाल. आज मोहन सरकार (Mohan government) के तीन मंत्री (Three ministers) अपने-अपने विभागों के दो साल (two years) के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड (report cards) पेश करेंगे. इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री अपने विभाग के कार्यों का ब्यौरा देते हुए आगामी रोडमैप साझा करेंगे. वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री शहरी विकास से जुड़ी आगामी कार्ययोजना के बारे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved