
मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने वित्तवर्ष 2021-22 में भारतीय शेयर बाजार से 1.4 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। इन्होंने पूरे साल में 9 महीने में बिकवाली की है, जबकि 3 महीने में केवल खरीदी की है। ये निवेशक अक्तूबर, 2021 से लगातार शेयर बेच रहे हैं।
हाल के समय में 2021-22 पहला ऐसा साल रहा है, जिसमें भारी बिकवाली इन निवेशकों ने की है। इसके पहले के साल यानी 2020-21 में इन्होंने 2.7 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 2020-21 में इन्होंने इसलिए निवेश किया क्योंकि कोरोना की वजह से तब बाजार में भारी गिरावट थी।
गिरावट में खरीदी करते हैं एफआईआई…
इस रुझान से यह पता चलता है कि ये निवेशक गिरावट में खरीदी करते हैं और तेजी मे मुनाफा वसूली करते हैं। विदेशी निवेशकों ने 2018-19 में 88 करोड़ की निकासी और 2015-16 में 14,171 करोड़ रुपये की निकासी की थी। 2008-09 में 47,706 करोड़ रुपये निकाले गये थे। अप्रैल-मई, 2021 में 12,613 करोड़ रुपये की निकासी की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved