img-fluid

उत्तर प्रदेश के बांदा में महिला ने हुक पर फंदा बनाकर मोबाइल रील शूट करते समय दम तोड़ा

February 07, 2026

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार को एक महिला ने रील बनाने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। 27 वर्षीय मोहनी, (27-year-old Mohini)पत्नी जगदीश, (wife of Jagdish)दोपहर के समय घर पर अकेली थी। उसका पति काम की तलाश में बाहर गया हुआ था।मौके का फायदा उठाते हुए मोहनी ने हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर मोबाइल से रील शूट करना शुरू किया। इसी दौरान फंदा कस जाने(died after a noose tightened around her neck) से अचानक उसकी मौत हो गई। कुछ ही समय बाद चार साल की बेटी कमरे में पहुंची और मां को फंदे पर लटकते देख चीख पड़ी। बेटी की आवाज सुन पड़ोसी मौके (neighbors were present at the scene)पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बेटी ने भी पुलिस को बताया कि मां मोबाइल रील बना रही थीं और इसी दौरान हादसा हुआ। पड़ोसियों ने बताया कि मोहनी अपने मोबाइल पर वीडियो शूट कर रही थी, तभी फांसी लग जाने से उसकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि घरवालों ने लिखित में मौत का कारण अज्ञात बताया है। हालांकि बच्ची की बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच में यही निष्कर्ष निकला कि महिला रील बनाने के दौरान हादसे का शिकार हुई। घटना की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज कभी-कभी जानलेवा साबित हो रहा है। मोहनी की इस दुखद घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को गहरा सदमा दिया है।

    Share:

  • 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच घोषित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस डील पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved