खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले (Khagaria district) के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत खीराडीह गांव में एक बेटे ने कथित तौर पर हथौड़े से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या (Mother murdered by beating.) कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 60 वर्षीय उड़नी देवी के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे मंटू मंडल पर है। पुलिस के अनुसार यह घटना बीती देर रात की है। बताया गया कि उड़नी देवी अपने बेटे मंटू मंडल के पैर में तेल लगाकर उसकी मालिश कर रही थीं। इसी दौरान जब उन्होंने उसके माथे पर तेल लगाया, तो वह अचानक उग्र हो गया और चिल्लाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख उसके पिता घनश्याम मंडल डरकर घर से बाहर निकल गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना के प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अखलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को पूर्वाह्न करीब 11 बजे हत्या की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मंटू मंडल ने अपनी मां की हत्या की है। घटनास्थल से खून के छींटे भी बरामद किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved