img-fluid

चीन में लाशें झेल रहीं महंगाई की मार, फ्लैट बन गए कब्रिस्तान

March 31, 2026

बीजिंग: सोचिए आप किसी फ्लैट में रह रहे हैं और पड़ोस वाले घर में कोई नहीं रहता सिर्फ एक मरे हुए इंसान की तस्वीर लगी हुई है, उसकी हड्डियों की राख रखी है और बंद खिड़की से लाल रंग की रोशनी दिखाई देती है. ये किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि चीन के अपार्टमेंट्स की असलियत है. यहां पर मरने के बाद भी इंसान की लाश महंगाई की मार झेल रही है. चीन में अंतिम संस्कार का खर्चा इतना ज्यादा है कि लोग फ्लैट खरीदकर वहां अपने पूर्वजों के शरीर की राख और हड्डियां सहेज रहे हैं. अब जिनपिंग की सरकार ने इस पर पाबंदी लगा दी है तो पूरे देश में हडकंप मच गया है.

चीन के कई इलाकों में ऐसे अपार्टमेंट्स देखे गए हैं जिनकी खिड़कियां हमेशा सील रहती हैं और पर्दे कभी नहीं हटते. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पड़ोसियों ने इन घरों में झांका तो वहां का नजारा डरावना था. कमरों के बीचों-बीच मोमबत्तियां जल रही थीं और एक काली फोटो के सामने हड्डियों की राख का डिब्बा रखा था. लोग ऊंचे दामों वाले कब्रिस्तानों से बचने के लिए इन रिमोट इलाकों के खाली फ्लैट्स को ‘हड्डियों वाला घर’ बना रहे थे.


  • चीन में मौत के बाद का सफर भी अब बेहद महंगा हो गया है. एक सर्वे की मानें तो साल 2020 में एक अंतिम संस्कार का खर्च वहां के लोगों की औसत सालाना सैलरी का करीब आधा हिस्सा था. दूसरी तरफ, चीन का रियल स्टेट मार्केट बुरी तरह गिर चुका है, जिससे शहर के बाहर बने फ्लैट्स बेहद सस्ते मिल रहे हैं. लोगों ने गणित लगाया कि सरकारी कब्रिस्तान में जगह लेने से बेहतर है कि एक छोटा फ्लैट ही खरीद लिया जाए.

    सोमवार से लागू हुए नए नियमों के बाद अब रिहायशी इलाकों में राख रखना गैर-कानूनी हो गया है. चीन की कैबिनेट ने साफ कर दिया है कि इंसानी अवशेषों को सिर्फ तय किए गए सरकारी कब्रिस्तानों में ही दफनाया या रखा जा सकेगा. सरकार ने साफ कहा है कि घरों का इस्तेमाल इस तरह के ‘अंतिम निवास’ के तौर पर बिल्कुल नहीं होगा.

    चीन में जन्म दर घट रही है और मौतें बढ़ रही हैं, जिससे कब्रिस्तानों की डिमांड आसमान छू रही है. अंतिम संस्कार की कीमतों में पारदर्शिता की कमी और धोखाधड़ी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. साल 2020 के बाद से चीन की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां कर्ज में डूबी हैं, जिससे कई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स खाली पड़े हैं और वहां कीमतें गिर गई हैं.

    Share:

  • छोटे बेटे को IPS बनाऊंगा... अनंत सिंह ने बता दिया सभी बेटों का करियर प्लान

    Tue Mar 31 , 2026
    पटना: मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने राजनीति नहीं, बल्कि अपने परिवार और बेटे के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल अनंत सिंह ने साफ कहा कि उनका सपना है कि उनका छोटा बेटा आईपीएस अधिकारी बने. वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved