img-fluid

गाजियाबाद में फुफेरे भाई ने 17 वर्षीय बहन से रेप कर छत से फेंका, 8 साल से कर रहा था हैवानियत

October 30, 2025

नई दिल्‍ली । गाजियाबाद(Ghaziabad) के मोदीनगर थाना क्षेत्र(Modinagar police station area) के एक गांव में फुफेरे भाई(cousin in the village) ने छत पर सो रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म(rape of a student) किया। इतना नहीं, विरोध पर किशोरी को छत से नीचे भी फेंक दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


  • मोदीनगर के एक गांव में एक व्यक्ति परिवार सहित रहते हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। बीते 20 अक्टूबर की रात को बेटी छत पर सो रही थी। देर रात अचानक वह नीचे गिर गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

    होश आने पर छात्रा ने बताया कि वह घर की छत पर सो रही थी। इसी बीच बुआ का लड़का आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी 8 साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा, ताकि बयान दर्ज हो सकें।

    मारपीट भी की थी

    जब वह नौ साल की थी तो उसके पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर कई बार मारपीट कर घायल भी कर दिया था। लोकलाज के डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी।

    अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर, ”पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कृष्णा निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी की हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज होंगे।”

    Share:

  • पाकिस्तान की नई धमकी, बोले-हम नामों-निशान मिटा देंगे… फिर जंग की आहट

    Thu Oct 30 , 2025
    मुंबई। भारत के पड़ोस में हाल ही में कुछ सप्ताह से तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan-Afghanistan) बड़े जंग के मुहाने पर खड़े नजर आ रहे हैं। अब इस तनाव के बीच बातचीत से हल निकालने की कोशिश करने की बजाय पाकिस्तान कभी सीजफायर (ceasefire) तोड़कर तो कभी भड़काऊ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved