img-fluid

इंदौर में कल भी 23 और आज सुबह की 6 उड़ानें निरस्त

December 05, 2025

  • हजारों यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर सुबह से रात तक हंगामे की स्थिति, आज भी हालत में सुधार की कोई उम्मीद नहीं

इंदौर। देश भर में पिछले चार दिनों से क्रू की कमी के नाम पर इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सैकड़ों उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। इसका असर दिल्ली, मुंबई सहित देश के सभी एयरपोर्ट पर पड़ रहा है। इंदौर से भी कल लगातार दूसरे दिन आने और जाने वाली कुल 23 उड़ानों को निरस्त किया गया, वहीं आज सुबह की भी 6 उड़ानें 10 बजे तक निरस्त कर दी गई थी। रात निरस्त उड़ानों की संख्या वापस 20 तक पहुंचने का अंदेशा है।

बड़ी संख्या में उड़ानों के निरस्त होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर एयरपोर्ट पर कल सुबह से रात तक निरस्त हुई उड़ानों के कारण हजारों यात्री परेशान होते नजर आए। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा भी किया लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिल पाया। निरस्त हुई उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, और जयपुर सहित अन्य शहरों की उड़ानें शामिल थी। इंडिगो की उडऩे निरस्त होने से अन्य कंपनी की उड़ानों में भी यात्री दबाव काफी बढ़ गया है।

दिल्ली का किराया 36 हजार
ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि जिन उड़ानों का संचालन हो रहा है वह पूरी तरह से पैक है और आखिरी की खाली सीटें सामान्य की अपेक्षा 4 से 5 गुना तक कीमत पर बेची जा रही है। कल शाम इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ानों में एक टिकिट का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंचा है। ऐसे में यात्रियों के लिए सफर कर पाना मुश्किल हो गया है। इंदौर से दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों की उड़ानें निरस्त होने के कारण यात्रियों के आगे के इंटरनेशनल कनेक्शन भी निरस्त हो रहे हैं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Share:

  • जबलपुर में आधार क्लोनिंग का खुलासा, नाम-फिंगरप्रिंट जुदा पर आधार एक

    Fri Dec 5 , 2025
    जबलपुर पुलिस को मिला आधार मशीन क्लोनिंग का सुराग, पूछताछ के लिए संदेहियों को बुलाया जबलपुर। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान जिले में एक ऐसा गंभीर मामला सामने आया है जिसने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा खुलासे में पता चला है कि कुछ संदेहास्पद लोगों द्वारा आधार नामांकन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved