
इंदौर। 5 दिन पहले जिस युवक के घर बेटा होने की खुशी थी, उस युवक ने घरेलू विवाद के दोहरी आत्महत्या का प्रयास किया। उसे उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि एकता नगर के रहने वाले 35 साल के विशाल पिता अर्जुन के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। अर्जुन मूल रूप से नागदा का रहने वाला था। फरवरी में ही वह पत्नी के साथ एकता नगर आकर रहने लगा था।
पत्नी गर्भवती थी, जिसके चलते उसे मायके भेज दिया था। पांच दिन पहले ही विशाल कि पत्नी को बेटा हुआ। उसके साथियों का कहना है कि उसका ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में उसके पिता उसके ससुराल पक्ष वालों का क साथ दे रहे थे। उसके पिता उसका फोन भी नहीं उठा रहे थे। उधर विशाल ने आत्महत्या करने से पहले शराब पी और फिर हाथ की नस काटकर जहर खा लिया। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। विशाल एग्रीकल्चर फील्ड में प्राइवेट नौकरी करता था।
पत्नी से कहासुनी के बाद किया आत्मदाह
इंदौर। पत्नी से कहासुनी के बाद एक पति ने आत्मदाह कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि 50 साल के रामकिशन पिता हरिशंकर निवसी लाला का बगीचा को दो दिन पहले परिजन झुलसी हुई अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामकिशन ने घर के नीचे के कमरे में खुद को आग लगा ली थी। यह बात सामने आ रही है कि रामकिशन और पत्नी के बीच काम पर जाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी, रामकिशन पेंटर था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved