img-fluid

इंदौर में अब सटी बस्तियों के लोगों में मची धुकधुकी

January 03, 2026

  • कुलकर्णी नगर, लक्ष्मण माली का खेत, शिव शक्ति नगर, पीपल की चाल में खास चौकसी

इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई कई मौतों के बाद उससे सटे क्षेत्रों की बस्तियों में दहशत फैली हुई है और लोग वहां सप्लाय हो रहे पीने के पानी को लेकर खासे सतर्क हैं। करीब आधा दर्जन बस्तियों में क्षेत्रीय पार्षद ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर पानी खराब आए तो तत्काल उसकी जानकारी निगम कंट्रोल रूम और उन्हें दें, ताकि वहां कार्रवाई की जा सके। वहीं नगर निगम लगातार लोगों से पानी को उबालकर पीने की अपील भी कर रहा है।

भागीरथपुरा की घटना को लेकर नगर निगम की टीम वैसे तो अब पूरी सतर्कता बरती रही है और जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाय हो रहा है, वहां निगरानी रखी जा रही है। भागीरथपुरा से सटी बस्तियों में भी लोगों को अलर्ट किया गया है। कुलकर्णी नगर, लक्ष्मण माली का खेत, शिव शक्ति नगर, पीपल की चाल, नारायण माली का खेत, महात्मा गांधी चौक सहित कई बस्तियों में कल क्षेत्रीय पार्षद और पूर्व एमआईसी मेंबर जीतू यादव अफसरों के साथ पहुंचे और रहवासियों से बातचीत कर पूछा कि क्षेत्र में पानी कैसा आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में कहीं गंदा पानी आता है तो वे तत्काल इसकी सूचना उन्हें अथवा निगम कंट्रोल रूम को दें, ताकि वहां पहले से ही कार्रवाई की जा सके। भागीरथपुरा से सटी दर्जनों बस्तियों में भी एनजीओ और पार्षद के कार्यकर्ता घूम-घूमकर लोगों को अलर्ट कर रहे हैं।


  • मेहमान भी नहीं आ रहे हैं
    भागीरथपुरा जहरीले पानी से हुई मौतों के बाद यहां रहने वाले लोगों के घरों पर अब मेहमान भी आने से कतरा रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि जब से दूषित पानी के समाचार अखबारों में आ रहे हैं उनके घरों पर मेहमानों का आना बंद सा हो गया है।

    Share:

  • चंडीगढ़ में मेयर चुनाव तत्काल कराए जाएं - आप नेता विजयपाल सिंह

    Sat Jan 3 , 2026
    चंडीगढ़ । आप नेता विजयपाल सिंह (AAP leader Vijaypal Singh) ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव (Mayoral Elections in Chandigadh) तत्काल कराए जाएं (Should be held Immediately) । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved