img-fluid

MP में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, थाने में रहेंगे प्रश्नपत्र

February 08, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सरकारी स्कूलों में इस बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न (Board pattern) पर आयोजित की जा रही हैं। सबसे बड़ा बदलाव प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किया गया है। प्रश्न पत्र अब पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दिन ही केंद्राध्यक्ष की निगरानी में ये बंडल थाने से निकाले जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले खुलेगा।

इससे पहले स्कूलों में रखे जाने वाले पेपर अब थाने में रहेंगे, ताकि लीकेज या नकल की कोई गुंजाइश न रहे। ये प्रश्न पत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्राध्यक्षों के जरिए इन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।


  • परीक्षा तिथियां
    कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक चलेंगी।
    कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 17 मार्च 2026 तक होंगी।
    दोनों की परीक्षाएं दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एक ही पाली में होंगी।

    सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन माध्यमिक शिक्षा मंडल की अंक योजना के अनुसार होगा, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित रहेगी।

    Share:

  • 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान - आप प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल

    Sun Feb 8 , 2026
    अमृतसर । आप प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल (AAP spokesperson Kuldeep Dhaliwal) ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ (‘Chief Minister Health Insurance Scheme’) गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान है (Is boon for Poor and Middle Class Families) । राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved