img-fluid

MP में 2 सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

February 08, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिजौली थाना क्षेत्र (Bijoli police station area) में दो बहनों के साथ दरिंदगी की वारदात हुई है। पीड़िताओं में एक शादीशुदा महिला है और दूसरी उसकी नाबालिग बहन। आरोप है कि महिला के मौसेरे भाई धर्मेंद्र और उसके दोस्त अमन खान ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।


  • जानकारी के मुताबिक महिला का पति अहमदाबाद में काम करता है, जिसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी देर रात बहानों से पीड़ित बहनों के घर रुक गए। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया और फिर 40 हजार रुपये नगद तथा चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बिजौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म (IPC 376) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और जांच जारी है।

    Share:

  • अगर 1.25 करोड़ हिंदू लड़ने का फैसला करें...बांग्लादेश पर मोहन भागवत का बड़ा बयान

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं की स्थिति पर एक कड़ा मैसेज देते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश की हिंदू आबादी अपने अधिकारों के लिए खड़े होने और लड़ने का फैसला करती है, तो उन्हें दुनिया भर के हिंदुओं का साथ मिलेगा. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved