नाइजीरिया। अफ्रीका के नाइजीरिया (Africa, Nigeria) में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक हाईस्कूल (High School) पर सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल दिया और 25 लड़कियों का अपहरण (Girls, kidnapping) कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस स्कूल अपहरण कांड में एक कर्मचारी की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तरी नाइजीरिया में बढ़ते अपहरणों के बीच यह घटना अभी किसी संगठन ने स्वीकार नहीं की है।
पुलिस के प्रवक्ता नफीउ अबुबकर कोटारकोशी ने बताया कि यह बोर्डिंग स्कूल केब्बी राज्य के डैंको-वासागु क्षेत्र के मागा गांव में है। उन्होंने कहा कि हमलावर आधुनिक हथियारों से लैस थे और अपहरण से पहले सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाई। फिलहाल, एक संयुक्त टास्क फोर्स संदिग्धों के भागने के रास्तों और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है। इसका मुख्य लक्ष्य अपहृत छात्राओं को सुरक्षित मुक्त कराना और अपराधियों को पकड़ना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved