img-fluid

भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में लगातार तीसरा बड़ा बदलाव कमलेश जैन ने छोड़ा पद अब यह सीरीज हो सकती है आखिरी जिम्मेदारी

September 11, 2026

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team)के सपोर्ट स्टाफ(Support staff) में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। टीम इंडिया(Team India) के फिजियो कमलेश (Physio Kamlesh)जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को अपना इस्तीफा सौंप दिया है हालांकि बोर्ड की ओर से अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। कमलेश जैन फिलहाल तीन महीने के नोटिस पीरियड पर हैं और भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय में उनकी टीम इंडिया से आधिकारिक विदाई हो सकती है।

कमलेश जैन इस समय नई दिल्ली में भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं। टीम यहां अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारी कर रही है। भारतीय टीम का कार्यक्रम आने वाले महीनों में काफी व्यस्त रहने वाला है। अफगानिस्तान के बाद टीम जापान के खिलाफ टी20 मुकाबला खेलेगी और इसके बाद एशियन गेम्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का एक्शन देखने को मिलेगा। इसी दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज कमलेश जैन का भारतीय टीम के साथ आखिरी असाइनमेंट हो सकती है। यह सीरीज दिसंबर की शुरुआत में समाप्त होगी। हालांकि BCCI चाहे तो उन्हें इससे पहले भी नोटिस पीरियड पूरा होने से पहले कार्यमुक्त कर सकता है। फिलहाल इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

कमलेश जैन के इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह लगातार होने वाली यात्राओं को बताया जा रहा है। भारतीय टीम के साथ करीब साढ़े चार साल बिताने के बाद अब वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। टीम और BCCI से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक कमलेश जैन ने भारतीय टीम के साथ अपने कार्यकाल का पूरा आनंद लिया लेकिन लगातार यात्रा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अब वह अपने परिवार को ज्यादा वक्त देना चाहते हैं। यही वजह उनके इस्तीफे के पीछे प्रमुख मानी जा रही है।

चेन्नई के रहने वाले कमलेश जैन जून 2022 में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे। उन्होंने नितिन पटेल की जगह ली थी। नितिन पटेल उस समय बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ गए थे। भारतीय टीम में आने से पहले कमलेश जैन कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के साथ काम कर चुके थे। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में BCCI ने उन्हें भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था।

कमलेश जैन का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हालिया इंग्लैंड दौरे के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भी टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया था। इसके अलावा असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट भी भारतीय टीम से अलग हो चुके हैं। डोशेट अब KKR से जुड़ गए हैं।


  • ऐसे में कमलेश जैन का इस्तीफा भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव की कड़ी को आगे बढ़ाता है। अब देखना होगा कि BCCI उनके इस्तीफे को कब स्वीकार करता है और उनकी जगह टीम इंडिया के फिजियो की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है।

    Share:

  • रेखा के करियर का वो यादगार मोड़ जब एक गाने ने बदल दी किस्मत मोहम्मद रफी की आवाज ने दिलाई रातोंरात बड़ी पहचान

    Fri Sep 11 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood)की दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Veteran actress Rekha)आज हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema)की सबसे चर्चित और सम्मानित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। अपनी खूबसूरती दमदार अभिनय और लंबे फिल्मी सफर के दौरान निभाए गए यादगार किरदारों की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया है। हालांकि रेखा के लिए बॉलीवुड तक पहुंचने और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved