img-fluid

ट्रंप सरकार में वीडियो कॉल के जरिए नौकरी से निकाले जा रहे सरकारी कर्मचारी

February 16, 2025

वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन में संघीय कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है, जिसने पूरे अमेरिका में हलचल मचा दी है। बीते कुछ दिनों में ही हजारों संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई कर्मचारियों को तो माइक्रोसॉफ्ट टीम पर वीडियो कॉल के जरिए नौकरी से निकाला जा रहा है। सरकार के इस फैसले से प्रोबेशनरी कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और करीब दो लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है।


छंटनी का नया दौर शुक्रवार को शुरू हुआ, जिसमें अमेरिकी सरकार के आंतरिक विभाग से करीब 2300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, वे सार्वजनिक भूमि, राष्ट्रीय उद्यान और तेल-गैस के पट्टों के प्रबंधन से जुड़े थे। इस छंटनी की आलोचना इस वजह से भी हो रही है कि ट्रंप सरकार कर्मचारियों को अपने बचाव का मौका भी नहीं दे रही है और लोगों को वीडियो कॉल के जरिए नौकरी से निकाला जा रहा है। कई कर्मचारियों को अपना सामान बांधने के लिए महज 30 मिनट का समय दिया जा रहा है। वहीं कई कर्मचारियों को ईमेल के जरिए नौकरी से निकाला गया।

Share:

  • 'सनम तेरी कसम 2' में क्या वापसी करेंगी मावरा हुसैन? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

    Sun Feb 16 , 2025
    डेस्क। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बेकाबू होकर कमाई कर रही है। मूल रिलीज के वक्त इस फिल्म को किसी ने पानी तक नहीं पूछा था और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। वहीं, दूसरी पारी में इसने इतिहास रच दिया है और सुपरहिट का तमगा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved