img-fluid

संयुक्त राष्ट्र में  गहरे समुद्र में समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए नहीं बनी सहमति 

August 28, 2022

जीवन सभी का महत्‍व रखता है, फिर पृथ्‍वी (Earth) की धरा पर रहनेवाले जीव-जन्‍तु (Animals) हों या समुुुुद्री जीवन चक्र, लेकिन लगता है इंसान अपने आगे किसी को  महत्‍वपूर्ण नहीं मानता, तभी तो गहरे समुद्र में समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए (Marine Life Cycle) संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक प्रस्तावित संधि पर विश्व भर के राजनयिकों के बीच (Diplomats Around The World) सहमति नहीं बन पाई है।


दरअसल, इस संबंध में आई खबर के अनुसार  संयुक्त राष्ट्र की प्रस्तावित संधि को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ओर से मेलर ने बताया है कि ”रूस भी वार्ता में एक मुख्य अवरोधक बना हुआ है। उसने कई मुद्दों पर यूरोपीय संघ और अन्य देशों के साथ समझौता करने की कोशिश करने से मना कर दिया है। ”

इस बारे में अब वर्ष के अंत तक विशेष आपात सत्र नहीं बुलाये जाने पर वार्ता फिर से अगले साल शुरू होगी। सागर और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण एवं वैज्ञानिक मामलों के लिए अमेरिका की उप विदेश मंत्री मोनिका मेडिना ने भी गतिरोध दूर नहीं होने पर निराशा जाहिर की, लेकिन उम्मीद जताई कि इस सिलसिले में अब तक किये गये कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

Share:

  • गोवा पुलिस का दावा, सोनाली फोगाट को आरोपियों ने दी थी ये खतरनाक ड्रग

    Sun Aug 28 , 2022
    पणजी। बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट(Sonali Phogat) की मौत मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने कहा है कि सोनाली फोगाट की मौत से पहले उनको रेस्टोरेंट में आरोपियों ने ‘मेथामफेटामाइन'(‘Methamphetamine’) नामक ड्रग दिया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान(Sudhir Sangwan), […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved