इंदौर। समीपस्थ सांवेर (Sanwer) के ग्राम कजलाना (Kajalana) में आज सुबह में एक अज्ञात कार (car) चालक ने वहां स्थित भारत पेट्रोल पंप (Bharat Petrol Pump) के कर्मचारी 25 वर्षी रोहित पिता शंकर लाल परमार निवासी माली खेड़ी को टक्कर मारकर कुचल दिया। और बाद में काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4:00 बजे की है, जब एक कर चालक भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने। आया था। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक जब जाने लगा तो, पंप के कर्मचारी रोहित ने पैसे मांगे, इस पर कार चालक ने उसे टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार का चालक भाग गया। जिसका कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि पंप कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। आश्चर्य की बात है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मौत के बाद पंप मालिक मौके पर नहीं आया। जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने कजलाना में लाश को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया। और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चक्का जाम के कारण इंदौर उज्जैन मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया था।