
इंदौर। इंदौर जिले (Indore District) में कोविड टीकाकरण अभियान (covid vaccination campaign) में कल बुधवार को तीसरे दिन 15 से 18 वर्ष के 25 हजार 460 बच्चों को वैक्सीन (Vaccine) का डोज लगाया गया। इस तरह तीन दिन में अभी तक जिले में कुल 1 लाख 26 हजार 92 बच्चों को कोविड (covid) के टीके लगाये जा चुके हैं, जो कि तय किये गए लक्ष्य का लगभग 65 प्रतिशत है। जिले में एक लाख 94 हजार 307 बच्चों को टीका लगाने का टारगेट तय किया गया है।
अभियान के पहले दिन तीन जनवरी को कुल 53 हजार 78 बच्चों को टीके (Vaccines) लगाये गये थे। दूसरे दिन 4 जनवरी को 47 हजार 554 बच्चों को टीके लगाये गये तथा तीसरे दिन 25 हजार 460 बच्चों को टीका लगाया गया। इस तरह तीन दिनों में मिशन 15-18 वर्ष के तहत 1 लाख 26 हजार 92 बच्चों को टीके लगाये जा चुके हैं। 8 जनवरी तक 1 लाख 94 हजार 307 टीके लगाने का टारगेट है । अब तक 3 से 5 जनवरी तक इतनों को लगाए जा चुके हैं।
– बुधवार को तीसरे दिन 25 हजार 460
– मंगलवार को दूसरे दिन 47 हजार 554
– सोमवार को पहले दिन 53 हजार 78
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved