
उज्जैन। विवाह मुहूर्त शुरु होते ही महिला एवं बाल विकास विभाग बाल विवाह रोकने के लिए सतर्क हो जाता है। अभी शादी के मुहूर्त चल रहे हैं और 3 मई को अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होंगे। इसके लिए विभाग में तैयारी चल रही है और दावा किया जा रहा है कि जिले में कहीं भी बाल विवाह नहीं होने दिए जाएँगे। संभाग में विभाग द्वारा दो साल में 192 मासूमों को बालिका वधु बनने से रोका जा चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved