
इंदौर। (संजीव मालवीय) भाजपा के केंद्रीय संगठन ने अगले साल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले संगठन की मजबूती और लगाम कसने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर महामंत्री की नियुक्ति की है संघ से आए अजय जमवाल को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है इसके साथ ही कुछ और राज्यों में भी इस प्रकार की नियुक्तियां की गई है। इसके साथ ही मंत्री श्रीनिवासुलू को पंजाब और चंडीगढ़, राजेश जीबी को कर्नाटक तथा सतीश ढोंड को पश्चिम बंगाल की जवाबदारी दी है। सभी को अब प्रदेश मुख्यालय पर ही रहना होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved