img-fluid

ग्वारीघाट क्षेत्र में वारदात… साले ने जीजा पर चाकू से किया जानलेवा हमला

December 04, 2021

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर में एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर जीजा के घर में घुस गया और हत्या करने की नियत से जीजा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद जीजा को खून से लथपथ हालत में छोड़कर साला और उसका साथी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी साले एवं उसके साथी के खिलाफ 307 का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि नर्मदा नगर निवासी 46 वर्षीय संजय कोरी की पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही है। बीते दिवस संजय अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल शीतला माई घमापुर गया था। जहां किसी बात को लेकर संजय का अपने साले करण से विवाद हो गया था।


जिसके बाद संजय वापस अपने घर आ गया। शाम को करीब 6.15 बजे संजय अपने घर पर बैठा था।तभी उसका साला करन अपने साथी निक्की दीवान के साथ जबरदस्ती घर में घुस गया और गाली गलौज करते हुए संजय पर चाकू से हमला कर दिया। करण ने अपने जीजा संजय दनादन वार कर दिया तथा उन उसके साथी निक्की ने भी चाकू से हमला किया।हमले में संजय के पेट और शरीर में चोट लगी है। वारदात के बाद संजय को खून से लथपथ हालत में छोड़कर करन और उसका साथी निक्की मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी साले व उसके साथी पर धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

Share:

  • पति की हत्या के बाद घायल पत्नि ने भी तोड़ा दम

    Sat Dec 4 , 2021
    गोसलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी साले-जीजा गिरफ्तार जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में ग्राम रामनगर में खेत में बाड़ी लगाने के विवाद में पति-पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले एक युवक एवं उसके जीजा के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास का प्रकरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved