img-fluid

IND vs NZ: भारतीय टीम ने जीता ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला

March 09, 2025

नई दिल्ली। आज ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच मुकाबला हुआ। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 251 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने हासिल कर लिया और चैम्पियंस ट्रॉफी की विजेता बन गई।

हार्दिक पंड्या 18, अक्षर पटेल 29 और श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा ने 76 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। दोनों के बीच 105 रन की पार्टनरशिप भी हुई। विराट कोहली 1 ही रन बना सके।

न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला
दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में हुआ। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2000 में फाइनल टूर्नामेंट खेला गया था। उस फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब भारतीय टीम ने कीवी टीम से हिसाब बराबर किया है।


  • बारह साल बाद जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
    रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी।

    सेमीफाइनल का सफर
    भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था। दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरी थी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11
    भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के।

    Share:

  • चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम इंडिया को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'असाधारण खेल, असाधारण परिणाम'

    Mon Mar 10 , 2025
    नई दिल्ली। न्यूजीलैंड (New Zealand) को 4 विकेट से हरा कर भारत (India) ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत कई राजनेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय टीम की जीत (Indian team wins) पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved