
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का आखिरी स्पॉट हासिल किया. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में संजू सैमसन का बड़ा रोल रहा, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की नुमाइश की. संजू ने अपनी इनिंग से रिकॉर्ड बनाया तो वहीं टीम इंडिया ने उसके दम पर T20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया.
सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को जिताया
कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य का पीछा करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर उतरी. जोड़ी ने तेज तर्रार शुरुआत की मगर वो ज्यादा जम नहीं पाई.
अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक के बाद आए ईशान रिशन का बल्ला भी ज्यादा नहीं बरस सका. वो भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, एक छोर से गिरे विकेटों के बीच दूसरे छोर पर खड़े संजू सैमसन अपने इरादे को अच्छे से अमलीजामा पहनाने में लगे थे.
संजू सैमससन की रिकॉर्डतोड़ पारी
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तब तक बल्लेबाजी की, जब तक इंडिया मैच नहीं जीत गई. वो ओपनिंग में उतरे और मैच फीनिश करके गए. संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली. 104 की स्ट्राइक रेट से खेली इस इनिंग में 12 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल रहे. T20 वर्ल्ड कप के रन चेज में ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से निकली सबसे बड़ी इनिंग रही. इससे पहले ये रिकॉर्ड 82 रन का विराट कोहली के नाम था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved