img-fluid

IND vs WI Live Score: अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन भी आउट, जानें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का स्कोर

March 01, 2026

नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के मैच नंबर-52 में आज भारत और वेस्टइंडीज (India and West Indies) आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच सुपर-8 स्टेज का यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं हारने वाली टीम का पत्ता साफ हो जाएगा. भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है.


  • IND vs WI Live Score…

    195 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है।

    सूर्या की अच्छी बैटिंग
    7वें ओवर में 14 रन बने. जेसन होल्डर के ओवर में सूर्यकुमार यादव ने छक्का और संजू सैमसन ने चौका लगाया. बेहतरीन बैटिंग करते हुए दोनों खिलाड़ी.

    भारत के पचास रन पूरे
    पावरप्ले के आखिरी ओवर में भारत के पचास रन पूरे हुए. संजू सैमसन की तेज बैटिंग की वजह से टीम का स्कोर अच्छा चल रहा है. बाकी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा निपट गए हैं. पावरप्ले में भारत ने 53 रन बनाए.

    दूसरा झटका
    चौथे ओवर में भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट. बड़ा शॉट खेलने के फेर में शिमरॉन हेटमायर को कैच दिया. होल्डर ने बड़ी मछली फंसाई.


  • भारत का पहला विकेट गिरा
    वेस्टइंडीज से मिले 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका लग चुका है. भारत का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के तौर पर गिरा, जो 10 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक और सैमसन के बीच 29 रन की साझेदारी हुई.

    भारत की बल्लेबाजी शुरू
    वेस्टइंडीज से मिले 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने टीम इंडिया क्रीज पर उतर चुकी है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपन करने उतरी है.

    वेस्टइंडीज का विशाल स्कोर
    भारत को वेस्टइंडीज ने 196 रनों का लक्ष्य दिया. जेसन होल्डर ने नाबाद 37 और रॉवमैन पॉवेल ने नाबाद 34 रन बनाकर वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. पहले 10 ओवर में सिर्फ 82 ही रन थे और आखिरी 10 ओवर में वेस्टइंडीज ने 113 रन बनाए. कमाल की वापसी की है.

    अर्शदीप ने 24 रन लुटाए
    अर्शदीप सिंह की धुनाई हो गई. रॉवमैन पॉवेल ने एक ही ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया, ओवर में 24 रन दिए. वेस्टइंडीज का स्कोर 150 पार पहुंच गया है.

    पंड्या को कामयाबी
    हार्दिक पंजड्या ने रदरफर्ड को आउट किया. 14 रन के स्कोर पर सैमसन को कैच थमाया. पंड्या की ऑफ कटर नहीं पड़ पाए. वेस्टइंडीज को ये बहुत बड़ा झटका लगा है.

    वरुण चक्रवर्ती का अच्छा ओवर
    वरुण चक्रवर्ती ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए. वेस्टइंडीज ने 14 ओवर में 119 रन ही बनाए हैं. अब इस टीम को बड़े शॉट खेलने होंगे.


  • अक्षर पटेल का महंगा ओवर
    अक्षर पटेल का चौथा ओवर भी महंगा रहा. पहली ही गेंद पर रदरफर्ड ने छक्का लगाया. हालांकि गेंद को लपका जा सकता था, मिडविकेट पर तिलक वर्मा से कैच छूटा. ओवर में 10 रन बने.

    एक और विकेट
    बुमराह ने एक ओवर में 2 विकेट लिए, चेज़ भी आउट. बुमराह की शॉर्ट गेंद को पढ़ नहीं सके और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लपका. चेज़ 40 रन बनाकर आउट. एक ही ओवर में चेज़- हेटमायर आउट

    बुमराह ने दिलाई कामयाबी
    बुमराह ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरी कामयाबी दिलाई. हेटमायर 27 रन बनाकर आउट. संजू सैमसन ने कैच लपका. बुमराह ने हेटमायर को 8 टी20 में पांचवीं बार आउट किया है.

    वरुण चक्रवर्ती की पिटाई
    वरुण चक्रवर्ती के ओवर में 17 रन गए. हेटमायर ने एक छक्का और एक चौका लगाया. इसके साथ ही हेटमायर एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में 19 छक्के लगा दिए हैं.

    एक और महंगा ओवर
    हार्दिक पंड्या का महंगा ओवर. हेटमायर ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. ओवर में 3 वाइड भी फेंकी, कुल 13 रन दिए. 10 ओवर में के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 82 रन हो गया है और उसका एक विकेट गिरा है.

    मिल गया विकेट
    वरुण चक्रवर्ती अटैक पर आए और विकेट का तोहफा लाए. अपनी पांचवीं गेंद पर वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप को किया बोल्ड. बैकफुट पर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद अंदर घुस गई. कमाल बॉलिंग. भारत को पहली सफलता.


  • एक ओवर महंगा ओवर
    अक्षर पटेल के ओवर में 10 रन बने. 3 ओवर में 25 रन दे चुके हैं उपकप्तान, हालांकि अच्छी ही गेंदबाजी है. 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 66 रन है. अब वरुण चक्रवर्ती अटैक पर आएंगे.

    एक और महंगा ओवर
    हार्दिक पंड्या का एक ओवर महंगा ओवर, कुल 11 रन गए. पांचवीं गेंद पर रॉस्टन चेज़ ने लंबा छक्का लगाया. वेस्टइंडीज का स्कोर पचास रन के पार हो गया है.

    वेस्टइंडीज का धीमा पावरप्ले
    वेस्टइंडीज की टीम ने पावरप्ले में 45 रन बनाए. विकेट नहीं गिरा. टीम इंडिया ने दो मौके गंवाए. रॉस्टन चेज़ को रन आउट करने का मौका छूटा और एक कैच भी ड्रॉप हुआ है. खराब फील्डिंग टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है.

    एक और मौका छूटा
    5वां ओवर- जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने बेहद आसान कैच छोड़ा. रॉस्टन चेज़ को दूसरा मौका. भारत की खराब फील्डिंग.

    अक्षर का बेहतरीन ओवर
    उपकप्तान अक्षर पटेल को चौथे ओवर में लाया गया और इस खिलाड़ी ने क्या कमाल गेंदबाजी की है. पहली गेंद पर चौका लगने के बावजूद ओवर में पांच ही रन दिए. 4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 28 ही रन है.

    एक और महंगा ओवर
    अर्शदीप सिंह के ओवर में 10 रन गए. रॉस्टन चेज़ ने दो चौके लगाए. कमाल के शॉट्स खेले हैं. एक गेंदबाज के सिर के ऊपर से और एक कमाल कवर ड्राइव.

    रन आउट का मौका चूका
    रन आउट का मौका छूटा. दूसरी गेंद पर रॉस्टन चेज रन आउट हो सकते थे लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने गलत एंड पर थ्रो फेंका. नतीजा ये हुआ कि भारत को विकेट नहीं मिल पाया.

    पंड्या की पिटाई
    हार्दिक पंड्या की चौथी गेंद पर शे होप ने कमाल का छक्का लगाया. आखिरी गेंद पर करारा चौका जड़ा. ओवर में 10 रन बने. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं.


  • अर्शदीप का अच्छा ओवर
    अर्शदीप ने पहला ओवर बेहतरीन फेंका, एक भी बाउंड्री लीक नहीं की. पहले ओवर में सिर्फ तीन ही रन बने. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अबतक कोई मौका नहीं दिया गया है.

    भारत की प्लेइंग इलेवन
    भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

    विंडीज की प्लेइंग इलेवन
    वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शे होप, रॉस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, रॉवमैन पॉवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती और अल्जारी जोसफ.

    Share:

  • इजरायली हमलों में ईरानी रक्षा मंत्री और आईआरजीसी चीफ सहित 7 टॉप कमांडर मारे गए

    Sun Mar 1 , 2026
    तेल अवीव । इजरायली हमलों में (In Israeli Attacks) ईरानी रक्षा मंत्री और आईआरजीसी चीफ सहित 7 टॉप कमांडर मारे गए (Iranian Defense Minister, IRGC chief and seven top Commanders Killed) । इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved