img-fluid

महाराष्ट्र और केरल समेत देश के 6 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे Corona संक्रमण के मामले

March 01, 2021

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बढ़ने का सिलसिला तेज हो रहा है। देश के विशेषकर छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात का समावेश है। इन छह राज्यों में देश के 87.25 प्रतिशत नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को देश में कुल 15,510 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आधा से ज्यादा मामले तो केवल महाराष्ट्र में ही दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 8,293 और केरल में 3254 नए मामले सामने आए हैं।


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश के 84 प्रतिशत मामले सिर्फ 5 राज्यों में दर्ज किए गए हैं। वहीं 21 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में 1000 से कम एक्टिव मामले हैं। इनमें दादरा एवं नगर हवेली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, चंडीगढ़, गोवा, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 106 लोगों की मौत हुई है। इनमें 86.79 प्रतिशत मौत पांच राज्यों में दर्ज की गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।

Share:

  • पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिये कीमत

    Mon Mar 1 , 2021
    नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल में फिर से तेजी आने के बीच घरेलू बाजार में आज पेट्रोल और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved